G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना गंडई जिला केसीजी पुलिस की टीम ने ठगी करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर किया था कुल 826570 रू. की धोखाधडी

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया ज्यूडिशियल रिमांड पर

खैरागढ़ / गंडई

प्रार्थी अश्वनी कुमार जांगडे पिता सीताराम जांगड़े उम्र 53 साल पता ग्राम ठढार थाना गंडई जिला केसीजी छ0ग0 दिनांक 09.02.26 को थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 02-07-25 के 11ः00 बजे से दिनांक 05-02-26 के मध्य अभिषेक गिरी पिता पप्पू गिरी उम्र 22 साल निवासी कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग के द्वारा केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रू लोन दिलाने के नाम पर नगद रकम अलग अलग किस्तो मे 284900रू तथा फोन के माध्यम से उनके मोबाईल नंबर 8305878760 मे 221950रू एवं अभिषेक गिरी के द्वारा ही पैसा की मांग अलग अलग मोबाईल नंबर में किया जिसमें रवि शंकर हिरवानी के मो न 9584741373 में 89000 एवं दिक्षा बंधेल के खाते मे 120240 रू एवं अन्य साथियो के खातें मे 576570 रूपये मेरे से डलवाया है नगद एवं आनलाईन के माध्यम से मेरे से कुल 826570 आठ लाख छब्बीस हजार पांच सौ सतर रूपये का धोखाधडी कर ठगी किया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी अभिषेक गिरी पिता पप्पू गिरी उम्र 22 साल निवासी कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग का पता साजी किया गया मिलने पर पुछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल किया। आरोपी द्वारा अपने साथी गिरोह के साथ मिलकर भोलेभाले लोगो से लोन दिलाने का लालच देकर ठगी कर षडयंत्र पूर्वक फोन पे व नगदी रकम लेकर ठगी किया है। जिससे प्रकरण मे धारा 61(2) बीएनएस जोडी गई है। आरोपी को दिनांक 09.02.26 के 20ः35 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिसे ज्युडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page