पुरेना में पुलिस आरक्षक धर्मेंद्र जंघेल ने पुत्र ध्रुव जंघेल के जन्म दिवस पर कराया न्यौता भोज


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी


खैरागढ़ छुईखदान गंडई – शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक ग्राम पुरेना निवासी धर्मेंद्र जंघेल ने अपने पुत्र ध्रुव जंघेल के चौथे जन्म दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना के बच्चों को सम्पूर्ण न्यौता भोज कराया जिसमें चांवल, दाल सब्जी जलेबी और केले खिलाया और बच्चों के साथ बैठकर स्वयं मध्यान्ह भोजन किया और बच्चों को पढ़ाई लिखाई हेतु प्रेरित किया पिछले वर्ष भी बच्चों को न्यौता भोज कराया था जब भी अवकाश में आते हैं प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन से मिलकर शाला में होने वाली गतिविधियों से अवगत होते हैं और अपना मार्ग दर्शन देते रहते हैं वे भी इसी शाला से पढ़ लिखकर आगे बढ़े और अपने अनुभव को बच्चों को बताया आज के कार्यक्रम आरक्षक धर्मेंद्र जंघेल,प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा,रसोइया मान बाई, सुरजा बाई सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

