G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पोड़ी चौकी पुलिस ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बेजुबान पशुओं के गले में डाली रेडियम की पट्टी

पोंड़ी पुलिस द्वारा गौ-माता के गले पर बांधा गया रक्षा-कवच

बेजुबान जानवर को दुर्घटना से बचाने गले पर रेडियम पट्टी बांधा गया

पोड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह द्वारा रोड एक्सीडेंट को 50% कम करने के लिए पूर्व में आदेश दिया गया था इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उईके के निर्देशन में आदेश का पालन करते हुए बरसात के दिनों में लावारिस घूमने वाले बेजुबान जानवर गाय बैल जो, आसपास घूमते रहते हैं जो अधिक मच्छर एवं कीचड़ होने के कारण रोड NH-30, पंडरिया- पोड़ी मुख्य मार्ग में आकर बैठ जाते हैं। रात्रि मे छोटी-बड़ी वाहन चालको को गाड़ी के प्रकाश में भी जानवर दिखाई नहीं देते जिसके कारण एक्सीडेंट हो जाता है जिससे बेजुबान जानवर एवं लोगों को जान तक गवानी पड़ती है तथा वाहनों को क्षति होती है।पोड़ी क्षेत्र में अधिकांश घुमंतू मवेशी बैठे रहते है। इससे आवागमन बाधित होता है। साथ मवेशियों से हादसे का डर भी बना रहता है।

उक्त क्षति को रोकने के लिए एवं रोड एक्सीडेंट को कम करने हेतु चौकी प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप द्वारा शनिवार को अभियान चलाकर लावारिस घूमने वाले बेजुबान जानवरों गाय बैल बछड़ा के गले में रिफ्लेक्टर पट्टा बांधा गया।

पोड़ी चौकी प्रभारी नवरत्न कश्यप ने बताया कि रात के अंधेरे में सड़कों पर बैठ रहे मवेशियों और वाहनों तथा बाइक चालकों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सड़कों पर बैठे मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधा गया ताकि रात में वाहन चालक इनसे न टकराए। रात के समय बडी संख्या में मवेशी सड़को पर ही बैठे रहते हैं, जबकि वाहन चालकों को यह दिखाई नहीं देते। इससे हमेशा ही हादसा होते रहता है। इससे लोग चोटिल होते है और मवेशी भी घायल हो जाते हैं।इसे देखते हुए ही पुलिस ने घुमंतू मवेशियों पर रेडियम पट्टी लगाया गया।

दुर्घटना रोकने पोड़ी चौकी पुलिस की अच्छी पहल, बढ़ गई है मवेशियों की संख्या

बारिश के दिनों में मवेशी मालिकों द्वारा मवेशियों को सड़कों पर छोडऩेे बाद से क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में मवेशियों के साथ दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। रात के अंधेेरे में सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण कई बाइक सवार और वाहने भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने मवेशियों और वाहन चालकों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने पहल शुरू की। मवेशियों के गले में चमकीली रेडियम डाली जा रही है ताकि रात में इसकी चमक से मवेशियों के सड़कों पर होने की जानकारी वाहन चालकों को लाइट पडऩे पर समय से पहले ही मिल जाए। उल्लेखनीय है पोड़ी क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों और आऊटरों में मवेशियों के सड़कों पर बैठने के कारण दर्जन भर से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है।

उक्त कार्य में पौड़ी चौकी के सम्मत स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page