G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

9 जुआरियों को पोड़ी चौकी पुलिस ने हिरासत में लिया

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम एवं 52 पत्ती ताश जप्त

पोड़ी। पोड़ी चौकी में एक बार फिर अब अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की शुरुवात हो गई है। नए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप के आते ही जुआरियों पर गाज गिरने लगा है।

पिछले कुछ माह से लगातार पोड़ी चौकी में प्रभारियों की कमान में फेरबदल होता रहा। मई माह में पोड़ी चौकी की कमान सुमित नेताम को दी गई थी, लेकिन सुमित नेताम ने निजी कार्य के चलते अपना ट्रांसफर रायपुर में करा लिया। इसके बाद पिछले डेढ़ सालों से बाजार चारभाठा चौकी की कमान सम्हालते हुए क्षेत्र में अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने वाले चौकी प्रभारी नवरत्न कश्यप को पोड़ी चौकी प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

पोड़ी चौकी की प्रभार मिलते ही एक सप्ताह के अंदर जुआरियों पर सिकंजा कसते नजर आ रहे हैं। चौकी की टीम ने नेऊरगांव खुर्द में अलग अलग दो प्रकरण में 09 आरोपी को 52 पत्ती ताश खेलते हिरासत में लिया है। वहीं आरोपियों के पास 720 रु नगदी रकम जप्त की है। हालाकि कम रकम के साथ जुआरियों को हिरासत में लिया गया हो लेकिन महीनों बाद एक साथ 09 जुआरियों पर कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।

पकड़े गए जुआरियों में कपिल निर्मलकर, दीपक पटेल, श्रीराम साहू, उमेंद्र साहू, नरेश चंद्रवंशी, मनोज निर्मलकर, अंतू पटेल, दिलीप चंद्रवंशी, मोहन साहू शामिल है। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक लवकेश खरे, राजपाल धुर्वे, बलदाऊ स्त्यवंशी, आरक्षक अनिल साहू का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page