
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में आर्डनेंस फैक्ट्रियों की उपेक्षा पर भी चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, आजादी के पहले हमारे यहां सैकड़ों ऑर्डनेंस फैक्ट्रियां होती थीं। दोनों विश्व युद्धों में भारत से बड़े पैमाने पर हथियार बनाकर भेजे गए थे। लेकिन आजादी के बाद अनेक वजहों से इस व्यवस्था को उतना मजबूत नहीं किया गया, जितना किया जाना चाहिए था।