पेट्रोलियम कंपनियों ने तय किया सिलेंडर का कोटा, अब एक महीने में दो से अधिक लेने पर करना होगा यह काम

पेट्रोलियम कंपनियों ने तय किया सिलेंडर का कोटा, अब एक महीने में दो से अधिक लेने पर करना होगा यह काम
यदि आपने महीने में दो सिलेंडर ले लिए तो तीसरा सिलेंडर आपको नहीं मिलेगा। यानी त्योहार या घर में शादी होने पर रसोई गैस की ज्यादा खपत आपको परेशानी में डाल सकती है। तीसरे सिलेंडर के लिए आपको पड़ोसी के सामने हाथ फैलाना पड़ सकता है या बाजार से ब्लैक में सिलेंडर लेना पड़ेगा। मार्च में कई उपभोक्ताओं के पास तीसरा सिलेंडर न बुक करने का संदेश आया तो वह परेशान हो उठे। अब कई घरों में दूसरा कनेक्शन लेने की तैयारी शुरू हो गई है।
तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर का तो पहले ही कोटा तय कर दिया था। साल में सिर्फ 12 नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर लिए जा सकते हैं। यानी 12 महीने में 12 सिलेंडर ही मिलेंगे। इससे ज्यादा सिलेंडर की जरूरत होने पर तेल कंपनियों ने तीन और सिलेंडर देने का प्रविधान किया है लेकिन इन सिलेंडर के एवज में उपभोक्ता को सब्सिडी नहीं मिलेगी।
पूरे वर्ष में कुल 15 सिलेंडर ही मिल पाएंगे। तेल कंपनियों ने तय कर दिया है कि पूरे वर्ष में 213 किलोग्राम लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ही मिलेगी।