G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पांडातराई पुलिस के द्वारा रेड कार्यवाही करके गांजा तस्करी करने वाले लोगो को किया गिरफ्तार

पांडातराई पुलिस के द्वारा रेड कार्यवाही करके गांजा तस्करी करने वाले लोगो को किया गिरफ्तार

AP न्यूज़: आज दिनांक 13.03.2022 को विश्वसनीय मुखबीर द्वारा बंजारी चौक पंडरिया कवर्धा रोड रितेश चंद्रवंशी काम्पलेक्स के पास एक वेगन आर कार क्रमांक सीजी 09 जेके 4291 में तीन व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक के आने का इंतजार कर रहे है। कि सूचना पर निरीक्षक सुशील मलिक थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हमराह स्टाफ के मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। मोके पर मिले व्यक्ति 1. रितेश चंद्रवंशी पिता गीताराम चंद्रवंशी उम्र 24 साल निवासी गण्डई कला 2. चंद्रेश चंद्रवंशी पिता संतोष चंद्रवंशी उम्र 19 साल निवासी गण्डई खुर्द थाना पाण्डातराई मिले कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट में दो सफेद रंग की बोरी के अंदर कुल 24 किलो 900 ग्राम गांजा किमती 124500 रूपये एवं प्रयुक्त वाहन वैगन आर कार क्रमांक सीजी 09 जेके 4291 को जप्त कर धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट की तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। मौके पर पुलिस को आते देखकर मौके से नितिन चंद्रवंशी पिता संतोष चंद्रवंशी ग्राम भरेली निवासी फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना पाण्डातराई पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page