ChhattisgarhINDIAखास-खबर

होली त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हुई शांति समिति की बैठक

खैरागढ़, 24 मार्च 2024//

होली त्यौहार को लेकर कलेक्टरेट सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान होली सौहद्रपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर आपसी रायशुमारी की गई। अपर कलेक्टर  प्रेम कुमार पटेल ने कहा कि डीजे साउण्ड सिस्टम बजाने पर प्रतिबंध लगा रहेगा। साथ ही शराबियों तथा हुड़दंगियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। नियमानुसार कोई भी किसी को जबरदस्ती रंग-गुलाल नहीं लगाएगा। एडिशनल एसपी नेहा पांडे ने कहा होली खुशी का त्योहार है, इसे सादगी एवं शांति ढंग से मनाया जाये। होली के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की मदद करने उपस्थित गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्र वासियों से अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी थाने में तत्काल दें। उक्त बैठक में जिला प्रशासन से संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खैरागढ़  टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीओपी खैरागढ़  लालचंद मोहले, प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी खैरागढ़  प्रतिभा लहरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी खैरागढ़  प्रमोद शुक्ला, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक बिसेन, नायब तहसीलदार खैरागढ़  मोहनलाल झरिया, रक्षित निरीक्षक  के देवराजू यातायात प्रभारी  शक्ति सिंह, जनप्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रजाक खान, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, थाना स्टाफ, मीडिया कर्मी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page