विकास खंड छुईखदान में खोला गया प्याऊ घरराहगीरों को मिलेगा देशी फ्रिज करसी का ठंडा पानी


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

छुईखदान प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 17/04/2025 को भारत स्काउट्स एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ,राज्य सचिव कैलाश सोनी के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ छुईखदान गंडई लालजी द्विवेदी जी,विकास खंड शिक्षा अधिकारी रमेंद्र डड़सेना, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुधाकर जी, बी आर सी दुष्यंत कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में शहीद नगरी छुई खदान नगर के मुख्य स्थान जय स्तंभ चौक में प्याऊ घर का उद्घाटन जनपद पंचायत छुईखदान की समस्त जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया किया गया ।सर्व प्रथम सभी अतिथियों का स्वागत स्काउट्स गाइड नियमों को ध्यान में रखकर किया गया जिसमें स्कार्फ,ताली,सलामी आदि शामिल रहा सभी को ठंडा शीतल पानी के साथ प्रथम दिवस में रसना पिलाया गया।
आज के इस कार्यक्रम में पुष्पा प्रकाश जंघेल (जनपद अध्यक्ष) छुईखदान, राजू जंघेल (उपाध्यक्ष) ज्योति जंघेल (सभापति महिला बाल विकास छुईखदान) राजिम जंघेल (PHE) , दुष्यंत जंघेल (जनपद सदस्य), डोमार सिंह भेड़िया (सभापति स्वास्थ विभाग), नेहरू जंघेल (जनपद सदस्य), अंजू जंघेल (वन विभाग सदस्य), उत्तम जंघेल (जनपद सदस्य), रेखचंद जंघेल (भाजपा नेता), संजय महोबिया, संजीव दुबे,साथ ही हमारे स्काउट गाइड टीम छुईखदान से धनुष सिन्हा(doc), शकुंतला ठाकुर(जिला प्रशिक्षण आयुक्त), ललिता कोसारे (doc), पोर्णिमा नेताम (विकासखण्ड सचिव), कुशाल सिंह धुर्वे (सहायक विकासखण्ड सचिव), श्यामकली महोबिया, पायल सिंह राजपूत, दीपक तिवारी,प्राचार्य अनिल पाल सर कन्या शाला छुईखदान, राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन (प्रधान पाठक पुरेना), देवांगन सर, रविंद्र चावड़ा, एवम समस्त स्काउट गाइड छात्र छात्राएं उपस्थिति थे।
इस शीतल प्याऊ घर को निर्विघ्न रूप से संचालित करने के लिए बीईओ आर के डड़सेना सर के द्वारा तीन हरामेट,बीआरसी दुष्यंत कुमार शर्मा की ओर से एक हरामेट, एबीईओ जी.सुधाकर सर द्वारा फ्लेक्स,प्राचार्य कन्या शाला अनिल कुमार पाल सर द्वारा 4 मटका, छै गिलास,मग और ट्रे, प्रधान पाठक पुरेना तुलेश्वर कुमार सेन द्वारा दो मटका अन्य व्यवस्था स्काउट्स गाइडस पूरी टीम के द्वारा किया गया। जो भी कर्मचारी या जनप्रतिनिधि इस मिशन में जुड़ना चाहते हैं हमारी टीम से संपर्क कर सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन कुशाल धुर्वे जी द्वारा किया गया यह जानकारी विकास खंड सचिव पोर्णिमा नेताम द्वारा दिया गया।