ChhattisgarhKabirdham

आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में जिले की महिला समूह की रही भागीदारी

आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में जिले की महिला समूह की रही भागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश के सभी महिला स्व सहायता समूह को संबोधित किया गया

कवर्धा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में जिले की महिला स्व सहायता समूह के सदयस वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा जुड़ी। भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश भर की महिला स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों पर एक दिवसीय आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में देशभर के अलग-अलग राज्यों के महिला संगठनों ने अपने अनुभव को साझा किया।वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महिला शक्ति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की साथ ही कहा गया कि ग्रामीण भारत में गांव के स्तर पर महिला समूह द्वारा अनेक प्रयास करते हुए आजीविका संवर्धन की गतिविधियों से जुड़ी हुई है जिससे महिलाएं अब आत्मनिर्भर हो रही है। वर्चुअल कार्यक्रम में जिला स्तर पर बैंक सखी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही महिलाएं कार्यक्रम में सहभागी हुई साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री विजय दयाराम के. भी उपस्थित रहे। इसी तरह जिले के सभी जनपद पंचायतों में संकुल संगठन स्तर पर एवं विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल के द्वारा महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना साथ ही देशभर के अलग-अलग महिला संस्था समूह द्वारा बताए गए अनुभव से प्रेरणा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page