G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए परीक्षा पर्व 5.0 कार्यशाला का आयोजन

परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए परीक्षा पर्व 5.0 कार्यशाला का आयोजन

AP न्यूज पंडरिया

पंडरिया – विकास खंड के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में बगैर तनाव छात्र करें परीक्षा की तैयारी परीक्षा पर्व 5.0 कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के शुरूवात मां शारदे की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

संस्था प्राचार्य संतोष साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि परीक्षा पर्व 5.0 छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा को अपने विचार साझा करने और मार्गदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करने का प्रयास राष्ट्रिय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम प्रेरित है।और इस वर्ष भी परीक्षा पर्व 5.0 का आयोजन हो रहा है।

विज्ञान शिक्षिका ज्योती ने बच्चों को सायबर सुरक्षा, पास्को एक्ट, नशीली पदार्थों के सेवन से रोकथाम कैरियर को लेकर परामर्श के बारे में बताया।व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान ने भी विद्यार्थियो को बिना किसी चिंता के अपने तैयारी कर परीक्षा में सम्मिलित होने प्रेरित कर उनके मनोबल को सुदृढ़ करने के सम्बंध में विस्तार से बताया। इस कार्यशाला में प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू, व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान, महेंद्र कंठले, एवम समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page