G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाली महिला को पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाली महिला को पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी महिला से 03लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 300/-रूपये व 200रूपये नगदी जप्त किया गया।

 आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

 पण्डरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब/जुआ/सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना पंडरिय के कुशल नेतृत्व में छापेमारी की कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था कि दिनांक 19-09-2022 को मुखबीर से सूचना मिली की सांवरापारा पंडरिया में एक महिला अपने घर के सामने आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर पंडरिया पुलिस द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर कमला बाई ऊर्फ बुगनु पति ललित बंजारे उम्र 55 वर्ष साकिन सांवरापारा वार्ड नं0 11 पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम,को पकडे जिसके कब्जे से 03लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 300/-रूपये व 200रूपये नगदी को जप्ती किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, उक्त् कार्यवाही में सउनि.प्रहलाद चंद्रवंशी,सउनि. उमा उपाध्याय, आर. द्वारिका चंद्रवंशी,प्रभाकर बंछोर,म.आर.सकुनतला मरकाम का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page