G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : लाचार कानून व्यवस्था ना ख़ौफ़ ना डर.. रेत के अवैध परिवहन में लगा ट्रैक्टर पुलिया से नदी में गिरा.. घायल हुआ चालक

पंडरिया : लाचार कानून व्यवस्था ना ख़ौफ़ ना डर.. रेत के अवैध परिवहन में लगा ट्रैक्टर पुलिया से नदी में गिरा.. घायल हुआ चालक

AP न्यूज़ पंडरिया : परिवहन में लगा ट्रैक्टर पुलिया से नदी में गिरा

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : वर्तमान स्थिति को देखा जाए तो लोगों को कानून का ख्वाब दिखाई ही नहीं देता, ना किसी को कानून का डर है ना भय. लोग अवैध कार्य करते हैं घटना का शिकार होते हैं फिर भी सबक नहीं सीख रहे हैं यह कानून का कमजोरी है या जनता का लापरवाही विभाग भी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाते और इसका फायदा उठाते हुए जनता दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो जाते हैं.

कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवा गोड़ान में शनिवार को रेत के अवैध परिवहन में लगा ट्रैक्टर पुलिया से नदी में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए लोरमी (मुंगेली) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर की है। ग्राम पंचायत कोदवा गोड़ान में आगर नदी से रेत लेकर छीरपानी जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में चालक पुसउ राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से लोरमी अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिया पर फंसी ट्राली को जेसीबी से हटाना पड़ा। गंभीर बात ये है कि इस तरह की यह दूसरी घटना है। नदी से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। परिवहन के लिए जोखिम भरे रास्ते पर उपयोग कर रहे हैं।

कानून व्यवस्था लाचार. जान पर जोखिम : यह घटना कानून व्यवस्था लाचारी की ओर इशारा कर रही है. कुछ चंद रुपए के फायदा के लिए लोग अपने जान पर हथेली में डालकर कार्य करते हैं. और घटना का शिकार होते हैं. विभाग इस पर कठोर कार्रवाई करते हुए. लोगों को समझाइए दे अवैध खलन कार्य बन हो सके अगर इसके बावजूद भी ना माने तो विभाग कड़ी कार्यवाही करे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page