G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया: अभाविप ने विरोध प्रदर्शन करते हुवे फुका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला ..प्रत्यक्ष प्रणाली से की छात्रसंघ चुनाव की माँग

पंडरिया: अभाविप ने विरोध प्रदर्शन करते हुवे फुका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला ..प्रत्यक्ष प्रणाली से की छात्रसंघ चुनाव की माँग

AP न्यूज पंडरिया

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय महाविद्यालय परिसर के सम्मुख छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की माँग को लेकर उच्चशिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया । ज्ञात हो अभाविप प्रारंभ से ही प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहा है और इस संदर्भ में इस वर्ष प्रत्येक महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में ज्ञापन सौंपा था । अभाविप का सुविचारित मत है कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से ही समाज के सम्मुख एक शसक्त छात्र नेतृत्व उभर कर सामने आती है जो निकट भविष्य में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नेतृत्व करती है । प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव ने कहां की राजस्थान में जिस तरह से छात्र संघ चुनाव हुए और राजस्थान की युवा शक्ति ने जिस तरह से सत्तारूढ़ पार्टी के छात्र संगठन को नकारा उससे छत्तीसगढ़ सरकार डरी हुई है और कहीं पूरे प्रदेश की युवा शक्ति उसे नकार न दे इस डर से वह छात्र संघ चुनावों से पीछे हट रही है , प्रदेश सरकार छात्र शक्ति से डर रही है। छात्र नेता राकेश चंद्राकर ने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों के अधिकार के लिए सैदव संघर्षरत रही है हम विद्यार्थियों के अधिकार का हनन नही होने देंगे । इसी निमित्त आज अभाविप पंडरिया शासकीय इंदरा ग़ांधी महाविद्यालय पंडरिया के सम्मुख विद्यार्थियों संग अभाविप इकाई पडरिया द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया जिसमे प्रमुख रूप से कृश्णा साहू गुलसन चन्द्रवंशी सोनू साहू राजेश पडरिया संदीप साहू अजय यादव तुलसी यादव विकास श्रीवास्तव देव जसवाल वीरेंद्र साहू शयम पड़ते नागेश दुर्बे शिवकुमार दुर्बे मिथुन मानिकपुरी धीरज राम सुनील आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page