G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी..आरोपी चाकूबाजी कर गांव में बना रहा था दहशत का माहोल.


सरफिरा चाकूबाज चढा पुलिस के हत्थे।
आरोपी के कब्जे से चाकू,पेंचकस व हसिया को किया गया जप्त।आरोपी चाकूबाजी कर गांव में बना रहा था दहशत का माहोल।
आरोपी के विरूद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहक की गयी कार्यवाही।
एक अन्य मामले में आरोपी के विरूद्ध 151CrPc के तहत की गयी कार्यवाही।
दोनो आरोपियो को  माननीय न्यायालय पेश किया गया।

AP न्यूज़ : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को क्षेत्र शांति बनाये रखने एवं अपराध में अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 07.06.24 को थाना पंडरिया में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम सैगोनाडीह का ओम प्रकाश उर्फ गोलू पिता देवप्रसाद सतनामी उम्र 30 साल पुराने बचे रूपये पैसे की बात को लेकर ओम प्रकाश उर्फ गोलू सतनामी के द्वारा मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे हसिया से मेरे गर्दन के पीछे उपर में,बाए कान के नीचे,बाए हाथ की भुजा में , पेंचकस से मेरे पीठ पर और हाथ में रखे चाकू को लहराते हुए चिल्लाने लगा की आज इसे मुझसे बचाने कोई सामने आयेगा तो उसे भी जान से खतम कर दूंगा, इस प्रकार से आरोपी गांव में दहशत का माहोल बनाने लगा, जिस पर थाना पंडरिया पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 294,323,506 भादवि. 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी ओम प्रकाश उर्फ गोलू पिता देवप्रसाद सतनामी उम्र 30 साल निवासी सैगोनाडीह को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


एक अन्य मामले में आरोपी लोमेश कुमार पिता गुलाब सिंह उम्र 30 साल ग्राम भालूचुवा थाना भोरमदेव हाल पता बैरागपारा पंडरिया थाना पंडरिया को अपने मां पिता को शराब के लिए पैसे के मांग करता था नहीं देने पर अश्लील गाली गलौज करता था, उक्त् आरोपी को CrPc की धारा 151 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, प्रआर. बलेश धुर्वे ,आरक्षक-द्वारिका चंद्रवंशी, प्रभाकर बन्छोर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page