ChhattisgarhKabirdham
पंडरिया :रफ्तार का कहर / वाहन चालक नशे में धुत.. महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंदा.. मौके पर मौत

पंडरिया :रफ्तार का कहर / वाहन चालक नशे में धुत.. महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंदा.. मौके पर मौत

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा: पंडरिया थाना क्षेत्र के देवसरा गांव में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गांव आई दो महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक नशे में धुत था और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।