पंडरिया: रजक समाज पंडरिया परिक्षेत्र ने स्वच्छता अभियान के जनक राष्ट्रीय संत शिरोमणि गाडगे महाराज कि 145वीं जयंती मनाया..


पंडरिया : रजक समाज पंडरिया परिक्षेत्र के द्वारा रजक समाज समुदायिक भवन कुण्डा में राष्ट्रीय संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज कि 145वीं जयंती मनाई। इस शुभ अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं स्वजातिय बंधुओं ने मिलकर संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज के तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर मंगल आरती कि गान करते हुए संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज कि पूजा अर्चना कर संत जी को नमन किया।

इस अवसर पर तिरिथराम निर्मलकर जिला अध्यक्ष, जेठूराम निर्मलकर सरपंच एवं परिक्षेत्र अध्यक्ष,जलेश्वर निर्मलकर देवान, नर्मदाप्रसाद निर्मलकर कुल्हा, परसोत्तम निर्मलकर जिला सचिव एवं युवा जिला अध्यक्ष, रोहित रजक जिला सह सचिव एवं युवा ब्लाक अध्यक्ष,शोभनाथ निर्मलकर कोषाध्यक्ष, राधेलाल निर्मलकर जिला उपाध्यक्ष,सरजू निर्मलकर संरक्षण, जेठूराम निर्मलकर संरक्षक, निहोरा निर्मलकर, गोपाल निर्मलकर,मोहन निर्मलकर मंदिर समिति अध्यक्ष, राजकुमार निर्मलकर, सुखचंद निर्मलकर युवा जिला सह सचिव, जितेंद्र रजक युवा जिला सह कोषाध्यक्ष, ईश्वर निर्मलकर युवा जिला उपाध्यक्ष, भुनेश्वर निर्मलकर,सूरज निर्मलकर, शिवराज रजक युवा समाज सेवक, नरेंद्र निर्मलकर सरपंच प्रतिनिधि,देवनाथ निर्मलकर,एवं सर्वजातीय बंधु उपस्थित रहे यहां जानकारी बाबूलाल रजक वरिष्ठ समाज सेवक ने दी।

