G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : अवैध शराब बिक्री करने वाला चढा पुलिस के हत्थे.आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा को किया गया जप्त।

पंडरिया : अवैध शराब बिक्री करने वाला चढा पुलिस के हत्थे.आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा को किया गया जप्त।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही थी,इसी तारतम्य में थाना पंडरिया पुलिस को दिनांक 17-04-2024 के जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि नया बस स्टैंड शुलभ शौचालय के पास पंडरिया में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा शराब अपने कब्जे में रख कर बिक्री कर रहा हैं।

सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिस पर थाना प्रभारी पण्डरिया को त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, कि मुखबीर सूचना आधार पर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी करन बघेल पिता सुरेश बघेल उम्र 29 वर्ष बैरागपारा वार्ड नं.09 पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छ.ग. को पकडा गया, आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल मात्रा 05.400 लीटर शराब) कीमती 2700/-रूपये. बरामद हुआ, आरोपी का कृत्य 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही थाना पंडरिया से की जा रही है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, सउनि. मोहन लाल खुटे आरक्षक- बेचैन यादव का सराहनी योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page