G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया: ग्राम पंचायत लिम्हईपुर में रोड व नाली नहीं..  उचित मूल्य दुकान की सुविधा नहीं है..समस्या भरपूर समाधान कुछ नहीं..

पंडरिया: ग्राम पंचायत लिम्हईपुर में रोड व नाली नहीं..  उचित मूल्य दुकान की सुविधा नहीं है..समस्या भरपूर समाधान कुछ नहीं..

AP न्यूज़ : ग्राम पंचायत लिम्हईपुर


टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : मुकेश मोहले भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़.ब्लॉक इकाई पंडरिया.पंडरिया ब्लाक कार्य. महासचिव सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया की ग्राम पंचायत लिम्हईपुर में रोड नाली नहीं होने के कारण स्कूल आने जाने वालों बच्चों को बहुत ज्यादा परेशानी उठाना पड़ता है , साथ – साथ ग्राम वासियों को परेशानी उठाना पड़ता है जिसमें कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही साथ  ग्राम पंचायत लिम्हईपुर में उचित मूल्य दुकान की सुविधा नहीं है हर महीने में पांच  कुंटल चावल भी नुकसान होता है।

आगे अंजोरदास डहरिया ब्लॉक संरक्षक भीम रेजीमेंट ने बताया की (1) ग्राम पंचायत लिम्हईपुर से सीहरापारा तक लगभग 4 किलोमीटर रोड – नाली सुविधा नहीं।

2) ग्राम पंचायत लिम्हईपुर से करपी,मुरकी तक लगभग 5 किलोमीटर रोड नाली सुविधा नहीं।
(3) ग्राम पंचायत लिम्हईपुर में उचित मूल्य दुकान सुविधा नहीं।

ग्रामीण जन इन सभी गंभीर समस्या के साथ अपना जीवन यपान कर रहे है. ग्रामीण जन सरकार एवं जन प्रतिनिधियों से निवेदन करते है की इस समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए समाधान करे. जिससे किसी भी वर्ग के लोगो को समस्या का समना ना करना पड़े.

अगर इस समस्या का समाधान नहीं होता तो जिला कलेक्टर एवं विधायक को इस समस्या के विषय मे आवेदन दिया जायेगा.

     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page