G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया विधानसभा प्रभारी श्री संजीत बनर्जी ( कांग्रेस प्रत्याशी मुंगेली ) का प्रथम कुंडा आगमन 8 अप्रेल 2024 को

पंडरिया विधानसभा प्रभारी श्री संजीत बनर्जी ( कांग्रेस प्रत्याशी मुंगेली ) का प्रथम कुंडा आगमन 8 अप्रेल 2024 को



राजनाँदगाँव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री भूपेश बघेल जी के  प्रचार के लिए पंडरिया विधानसभा के प्रभारी युवा नेता , तेजतर्रार मुंगेली के कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजीत बनर्जी का आगमन हो रहा है । संजीत बनर्जी के द्वारा पंडरिया विधानसभा का लगातार दौरा जारी है इस दर्मियान कुंडा में पंडरिया विधानसभा प्रभारी सहित नीलकंठ चंद्रवंशी एवं कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष उत्तरा दिवाकर के नेतृत्व में 8 अप्रेल 2024 को शाम 4 बजे कुंडा बस स्टैंड में उमेश चन्द्राकर के भवन में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया है । संजीत बनर्जी के द्वारा बताया गया की कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘ न्याय पत्र ‘ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जन खरगे जी , cpp प्रेसिडेंट श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के द्वारा जारी किया है ।

कांग्रेस ne अपने घोषणा पत्र – न्याय पत्र में कहा की कांग्रेस की सरकार बनती है तो भारत के हर महिला को महालक्ष्मी योजना अंतर्गत प्रति वर्ष 1 लाख दिए जाएँगे , मज़दूरों की प्रति दिवस मज़दूरी दर 400 रुपए किए जाएँगे ऐसे 5 न्याय सहित कांग्रेस ने 25 गारंटी अपनी घोषणा पत्र – न्याय पत्र में किए है । संजीत बनर्जी ने आगे अपने वक्तव्य में कहा की भूपेश बघेल जी के राजनाँदगाँव लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जाने से पूरे पंडरिया विधानसभा में हर्ष का माहौल है । कका के नाम से  विख्यात भूपेश बघेल जी को अपने बीच पाकर लोग  काफ़ी गर्ववंनित महसूस कर रहे है , आगे संजीत बनर्जी ने बताया की राजनाँदगाँव लोकसभा को ऐसे प्रत्याशी चाहिए जो उनकी आवाज़ को दिल्ली के सदन में पुरज़ोर तरीक़े से उठाया जा सके ऐसे लापता संसद वर्तमान संसद जैसे नही चाहिए । इस बार केंद्र में वक्त है बदलाव का लोग महंगाई से परेशान है युवा बेरोज़गार है किसान परेशान है महिला परेशान है इस बार पंजा में बटन दबाकर भूपेश बघेल जी भारी मतों से विजयी बनावे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page