पंडरिया : ग्राम पंचायत बिरकोना की सचिव पंचायत कार्यों में नही ले रही रुचि..ग्राम पंचायत बिरकोना में सचिव के मनमानी से परेशान पंचगण, उपसरपंच ,सरपंच पहुँचे जनपद पंचायत पंडरिया

पंडरिया : ग्राम पंचायत बिरकोना की सचिव पंचायत कार्यों में नही ले रही रुचि..ग्राम पंचायत बिरकोना में सचिव के मनमानी से परेशान पंचगण, उपसरपंच ,सरपंच पहुँचे जनपद पंचायत पंडरिया

AP न्यूज़ कवर्धा/ पंडरिया : ग्राम पंचायत बिरकोना में सचिव के कार्यप्रणाली से आहत व परेशान पंच, सरपंच फरियाद लेकर जनपद सी.ई.ओ से मिलने जनपद कार्यालय पहुँचे, सी.ई.ओ दौरे पर होने की वजह से आवक – जावक में शिकायत पत्र दिए ,उनसे बात करने पर पता चला कि ग्राम पंचायत बिरकोना में कार्यरत पंचायत सचिव कु माया अंजुली पंचायत मुख्यालय से गायब रहती है। ग्रामीण के द्वारा बताया गया की ,ग्राम विकास सम्बंधी किसी भी कार्य मे रुचि नही लेती,महीनों तक फाइल अटका कर रखती है । ग्रामीणों के साथ – साथ जनप्रतिनिधि भी उनके कार्यों से परेशान हैं , इसकी पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, कार्यवाही न होने के चलते उनका हौसला बुलंद हैं । उसके कार्यप्रणाली से त्रस्त ग्रामीणों व प्रतिनिधियों ने बताया कि जल्द ही वो कलेक्टर से जनदर्शन में जाकर इसकी शिकायत करेंग । यहाँ तक कि दिवाली के समय मे भी मानदेय न निकालकर रायपुर जा रही हूं कहकर हप्ते भर से अधिक दिन तक पंचायत मुख्यालय से गायब रही । ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अगर सचिव अपने कार्यप्रणाली में सुधार नही करती तो जल्द ही जनपद भवन में वो धरना देंगे । उसके कार्यप्रणाली की मौखिक शिकायत जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य से भी की जा चुकी है ।


