World
Pakistan PM News: पाकिस्तान के पीएम ने खुद को बताया ‘मजनू’, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चल रही थी सुनवाई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने खिलाफ दर्ज 16 अरब पाकिस्तानी रुपये के धनशोधन मामले में शनिवार को एक विशेष अदालत में कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने वेतन तक नहीं लिया और उन्होंने ऐसा ‘‘मजनू’’ होने के कारण किया।




