G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

नागाडबरा” में एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की दर्दनाक मौत

नागाडबरा” में एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की दर्दनाक मौत

झोपड़ी में आग लगने से “नागाडबरा” में एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की दर्दनाक मौत हो गई !
कुकदुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माठपुर अंतर्गत आने वाले नागाडबरा बस्ती में बीती रात बुधराम पिता भोपसिंह 35,हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष एवं उनके आठ वर्शीय पुत्र जोन्हू की अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से जलकर मृत्यु हो गई !बताया जाता है कल ये तीनों किसी परिजन के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में गए हुए थे जहाँ से रात लगभग 12 बजे लौटे थे !
आज सुबह गांव वालों की सूचना पर कुकदुर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना पश्चात शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है!


घटनास्थल पर शवों के करीब गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथमदृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई दुर्घटना का लगता है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page