ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

तौल-बांट का पूजा अर्चना के साथ धान खरीदी शुरू, किसानों में उत्साह

तौल-बांट का पूजा अर्चना के साथ धान खरीदी शुरू, किसानों में उत्साह

मोहगांव पंडरिया समिति ने आज का धान खरीदी लक्ष्य सबसे पहले पूरा किया, 40 किसानों ने बेचा 696 क्विंटल धान

कबीरधाम जिले में धान खरीदी केन्द्रों में समिति प्रभारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किसानों का स्वागत किया

धान खरीदी का पहला दिन, तहसीलवार बनाए गए नोडल अधिकारियों करते रहे मॉनिटरिंग

कवर्धा, 01 दिसम्बर 2021। कबीरधाम जिले में खरीफ विवरण वर्ष 2021-22 के पहले दिन आज धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हो गया। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रो में धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह देखा गया। समिति प्रभारियों, नोडल अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किसानों का स्वागत किया और नॉप-तौल, बाट का पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। जिले में धान खरीदी के पहले दिन जिले में 72124 क्विंटल धान खरीदी करने के लिए 2961 किसानों को टोकन जारी किया गया था। आज सुबह से धान खरीदी को सिलसिल चलता रहा। शाम पांच बजे के रिपोट के अनुसार 44 हजार 566 क्विंटल 1848 धान किसानों से धान खरीदी कर लॉनलाईन इंट्री कर लिया गया है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि, जिले में धान खरीदी के पहले दिन शांति एवं सुचारू रूप से धान खरीदी की पूरी कार्यवाही पूरी कर ली गई। यह रिपार्ट सिर्फ वेबसाईड ऑनलाईन इंट्री का हैं। वास्तव में इससे अधिक किसानों से धान खरीदी कर ली गई है। वास्तविक रिपोर्ट देर रात तक ही मिल पाएगी।
       जिले में धान खरीदी के पहले दिन कवर्धा विकासखण्ड मे दशंरपुर और पंडरिया विकाखण्ड के मोहगांव धान खरीदी केन्द्र धान खरीदी के लिए अव्वल रहा। मोहगांव पंडरिया धान खरीदी केन्द्र ने 696 क्विंटल धान खरीदी के लिए 40 टोकन और दशरंगपुर समिति ने 1582 क्विंटल धान खरीदी के लिए 47 टोकन जारी किया था। इन दोनों समितियों ने दोपहर 3 बजे से पहले ही सभी किसानों से धान खरीदी कर ऑनलाईन एट्री कर लिया। जिले में बाकी अन्य धान खरीदी समितियों में जारी टोकन के अनुपात में धान खरीदी का सिलसिला चलता रहा। जिले के किसानों में आज अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। समितियों द्वारा देर शाम तक लॉन लाईन एंट्री करने का दौर चलता रहा।
      उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग के माध्यम सें खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक तथा मक्का की खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए औसत अच्छी किस्म के धान के लिए समर्थन मूल्य की दर,  धान कॉमन 1940 रूपए प्रति क्विंटल, धान ग्रेड ए 1960 रूपए प्रति क्विंटल तथा औसत अच्छी किस्म के मक्का का समर्थन मूल्य 1870 रूपए प्रति क्विंटल का दर निर्धारित है। धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। इन नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी तथा अन्य व्यवस्था व समस्याओं से संबंधित स्थितियों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

जिला कंट्रोल रूम में कर्मचारी तैनात, बरदाना की कोई समस्या नहीं

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी की व्यवस्था बनाए रखने, किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाई गई है। कंट्रोल रूम में आज जिले के बारदाना की समस्या को लेकर किसानों से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत,मांग नहीं आई है। रकबा तृटि सुधार के संबंध में मात्र दो किसानों ने अपना शिकायत दर्ज कराया है,जिसें शीघ्र निराकरण भी कर लिया गया।

धान खरीदी के दौरान पंजीयन, टोकन एवं बारदाना आदि समस्याओं के निदान के लिए तहसीलवार प्रशासनिक अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने धान खरीदी के दौरान होने वाले पंजीयन, टोकन एवं बारदाना आदि समस्याओं को विशेष ध्यान में रखते हुए तहसीलवार प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जिसमें तहसील बोड़ला के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन मो-9753310969, सुश्री दीप्ति गौते मो-9406035160, कवर्धा एसडीएम श्री विनय सोनी मो-6264201896, पंडरिया एसडीएम श्री डी आर डाहिरे मो-9827152283 और डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा मो-9752806153 की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित अधिकारी धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के पूर्व से ही धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था को लेकर विभिन्न अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर खरीदी कार्य सुचारू रूप से करवाएंगें।

कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के लिए 100 धान उपार्जन केन्द्र होंगे

कबीरधाम जिल में धान उपार्जान केन्द्रों की संख्या-                 102
कुल पंजीकृत किसानों की संख्या-                              114371
कुल पंजीकृत करबा –                                        112395 हैक्टेयर,
पिछले वर्ष की तुलना में धान का रकबा में बढौतरी का प्रतिशत  1.95 प्रतिशत

प्राथमिक कृषि शाख समिति एवं धान खरीदी केन्द्रों की संख्या वर्षवार

2019-20 में समिति 60, धान खरीदी केन्द्र 86
2020-21 में समिति 90, धान खरीदी केन्द्र 94
2021-22 में समिति 90, धान खरीदी केन्द्र 102

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page