ChhattisgarhKabirdham

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का अयोजन

News Ad Slider
Advertisement

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का अयोजन

AP न्यूज़ पंडरिया

पंडरिया- विकास खंड पंडरिया के अतंर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेकर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चे, शिक्षक एवम् जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। तत्पश्चात सरदार वल्लभ भाई पटेल की तैलचित्रा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई। संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल 147 वी जयंती है। यह अवसर हमे राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का एक उत्तम अवसर है।व्याख्याता महेंद्र कंठले ने कहा कि राष्ट्र को एकजुट करने तथा सरदार पटेल के किए गए प्रयासों को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू,व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान ,ज्योति ध्रुव, श्रीमती शकून पाटले एवम समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page