ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पंडरिया :-हाई स्कूल पोलमी में शांति सद्भावना मंच के द्वारा बाल महोत्सव का आयोजन।

हाई स्कूल पोलमी में शांति सद्भावना मंच के द्वारा बाल महोत्सव का आयोजन

हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल दोनों पोलमी में आज शांति सद्भावना मंच जिला कबीरधाम द्वारा बाल महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण, गीत, कविताका आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया जी पी बनर्जी, शांति सद्भावना मंच के एम0 जाफर हुसैन राज्य समन्वयक,
दौलत राम कश्यप जोन समन्वयक उमाशंकर कश्यप जोन समन्वयक चंद्रकांत जोन समन्वयक उपस्थित थे। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों और शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा बच्चों के बनाए ड्राइंग (मौलिक अधिकार थीम), रंगोली (सर्वधर्म समभाव, अनेकता में एकता थीम),भाषण का थीम -अंधविश्वास, अफवाह,सांप्रदायिकता,नफ़रत क्या देश के लिए ठीक है। गीत इत्यादि को देखा गया और उनकी सराहना कर उनका उत्साह वर्धन किया। शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को विभिन्न जानकारी देते हुए गीत भी गाया गया और उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि जो हम स्कूल के अध्ययन में एकता,सद्भावना,शांति,मानवता आदि के बारे में पढ़ते हैं उसको हम अपने सदाचरण में अंगीकार करें तो निश्चित है हमारा समाज उत्तरोत्तर प्रगति करेगा आप अच्छे नागरिक बनेंगे तभी शिक्षा की सार्थकता सिद्ध होगी। छात्र छात्राएं काफी उत्साहित थे। समिति के राज्य समन्वयक के एम0 जाफर हुसैन,,दौलत राम कश्यप जोन समन्वयक, प्राचार्य मो. फिरोज खान के द्वारा भी बच्चों को उद्बोधन दिया गया। राकेश कुमार सोनी शिक्षक के द्वारा मंच संचालन किया गया।
शांति सद्भावना मंच विद्यालय परिवार से विगत वर्षो से जुड़ा हुआ है। जिसके तहत आपके विद्यालय में 2 विद्यार्थी मंच बना हुआ। मंच के बच्चों को भारतीय संविधान, मौलिक कर्तव्यों, मौलिक अधिकारों, निति निर्देशक सिद्धांत और अच्छे नागरिक के गुणों की विकास के लिए प्रशिक्षण, गतिविधि, प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम किया जाता रहा है।
उक्त कार्यक्रम में शिक्षक रामप्यारे पेंद्रो, राजेंद्र नेताम प्रधान पाठक, सरोज कुमार मुराली, भीषम कृषे,लोकेश परस्ते,अशोक पाण्डेय CAC उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page