G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक, नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक, नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

कवर्धा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कवर्धा की जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध बनाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई दी गई। जिला अध्यक्ष श्रीमती तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को महिला मोर्चा की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।
श्रीमती तिवारी ने मंडल व जिला पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा आने वाले समय में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और जनजागरण अभियानों के माध्यम से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक का वातावरण उत्साह और जोश से भरा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page