G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

वनाग्नि रोकथाम हेतु निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ / गंडई पंडरिया

गण्डई नगर, पर्यावरण संरक्षण एवं वनाग्नि रोकथाम के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से पीएम श्री सेजेस गण्डई में वनाग्नि रोकथाम विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता के विषय वन बचेंगे तो जीवन बचेगा तथा मेरा जंगल मेरी जिम्मेदारी जबकि चित्रकला प्रतियोगिता के लिए जलता जंगल रोता जीवन एवं वन बचाव, भविष्य बचाव विषय निर्धारित किए गए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मकता के माध्यम से वन संरक्षण का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वनाग्नि से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा वनों के संरक्षण हेतु समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना था। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत निबंधों एवं चित्रों में पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदनशीलता और जागरूकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस आयोजन के सफल संचालन में प्रभारी शिक्षक राकेश रोशन शर्मा व्याख्याता, के साथ रामकुमार केंवट व्याख्याता, भुवनेश्वरी साव, व्याख्याता, रीमा देवांगन व्याख्याता एवं शिलमन ठाकुर सहायक शिक्षक प्रयोगशाला का सराहनीय सहयोग रहा।
विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ददरया और समस्त शाला परिवार द्वारा ऐसे रचनात्मक एवं जनजागरूकता से जुड़े आयोजनों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page