बाजार अतरिया में PMFME योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ :
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के बाजार अतरिया में दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (DIC) द्वारा किया गया।
कार्यशाला में स्व-सहायता समूहों की कुल 53 सदस्याओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना एवं केंद्र सरकार की PMFME योजना की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में अर्जुन कुमार साहू, सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए PMFME योजना की विस्तृत जानकारी, जैसे- आवेदन प्रक्रिया, अनुदान एवं योजना से प्राप्त होने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से बताया गया।
उमेश तिवारी, DPM (NRLM) द्वारा उपस्थित स्व-सहायता समूहों को कार्यशाला का पूर्ण लाभ लेने एवं योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया कि कैसे इस योजना से जुड़ कर उद्यम स्थापना हेतु 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ ले सकते है।
कार्यशाला के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों में से 02 हितग्राहियों द्वारा PMFME योजना अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने हेतु अपनी इच्छा व्यक्त की गई। जिनके आवेदन की प्रक्रिया विभाग द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में अर्जुन साहू, सहायक प्रबन्धक ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति घोषणा की।



