G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

किसानों के भुगतान व विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस का एकदिवसीय धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कबीरधाम । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार 14 मार्च 2026 को एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई तथा समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना पंडरिया से जुड़े किसानों का बकाया भुगतान जल्द किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
इसके बाद किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शक्कर कारखाना से जुड़े किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।
इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके बाद पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत के जिन वार्डों में कांग्रेस के पार्षद हैं, वहां विकास कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।
अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नंदकुमार चंद्रवंशी ने भी सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष आशीष दास गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमन पटवा, सेक्टर अध्यक्ष ग्रामीण रूपेश चंद्रवंशी तथा मंडल कांग्रेस कमेटी पांडातराई के उपाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page