एफ एन एच डब्लू विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : आज दिनांक 18 मार्च 2026 को जिला पंचायत सभाकक्ष, खैरागढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) अंतर्गत विकासखंड खैरागढ़ के खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (FNHW) विषय पर एफएनएचडब्ल्यू बीआरपी एवं पोषण सखी का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ एनआरएलएम के डीपीएम, बीपीएम, एसी, पीआरपी, एफएनएचडब्ल्यू बीआरपी एवं पोषण सखियों की विशेष उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव एवं महिलाओं व बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले पूरक पोषण आहार, गर्म भोजन योजना तथा बच्चों एवं माताओं में कुपोषण की पहचान एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।
इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग द्वारा किचन गार्डन, पोषण वाटिका एवं फलदार पौधों की खेती को बढ़ावा देने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे परिवारों में पोषण स्तर को बेहतर बनाया जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर कार्यरत एफएनएचडब्ल्यू बीआरपी एवं पोषण सखियों की क्षमता वृद्धि कर उन्हें पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सशक्त बनाना है।


