G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ग्राम नेउरगांव कला में एक दिवसीय रामधुनी (श्री रामनाम संकीर्तन) का होगा भव्य आयोजन

ग्राम नेउरगांव कला में एक दिवसीय रामधुनी (श्री रामनाम संकीर्तन) का होगा भव्य आयोजन

ग्राम नेउरगांव कला में एक दिवसीय रामधुनी (श्री रामनाम संकीर्तन) का होगा भव्य आयोजन

कवर्धा । गांवों में इन दिनों राम नाम की धूम मची हुई है। रामधुनी संकीर्तन का आयोजन चल रहा है। मंडलियां एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लेती है।आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देखने लोग की भीड़ उमड़ पढ़ती है।इसी कड़ी में बोड़ला ब्लॉक के ग्राम नेउरगांव कला में 24 घंटे का अखंड रामधुनी संकीर्तन की शुरुआत कल शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बाद रामधुनी संकीर्तन प्रारंभ किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में काफी चहल-पहल देखी जा रही है।माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। रामधुनी संकीर्तन ” गांव के गौटिया पारा (चौक) में होगा।

इस श्रीराम संकीर्तन में आस पास की कई टोली आकर अपना प्रस्तुति देगी और इस 24 घण्टे की रामधुनी में शामिल होंगे।रामधुनी के आयोजन में पूरे लगातार 24 घंटे रामधुनी का संकीर्तन किया जाता है साथ ही पूरे 24 घंटे रामायण का पाठ किया जाता है जिसके बाद ही रामधुनी का समापन किया जाता है।

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते रामधुनी का आयोजन नही किया गया था लेकिन इस बार संक्रमण में कमी होने के चलते रामधुनी का आयोजन किया गया है।

ग्राम पंचायत नेउरगांव कला (बड़े नेउर गांव) में यह आयोजन 04 सितंबर दिन शनिवार से 05 सितंबर दिन रविवार तक चलेगा।

रामधुनी संकीर्तन का श्रवण करने एवं भक्तिरस में गोता लगाने के लिए आप सभी श्रद्धालू और भक्तजन सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page