G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन!

संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

कवर्धा-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इस वर्ष संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत महिलाओं को समाज की मजबूत नींव के रूप में सम्मानित करने का प्रतीक बना। महिलाएं न केवल परिवार की धुरी हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाती हैं। इस थीम पर आधारित कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग की 150 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विविध मनोरंजक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण पर विस्तृत परामर्श सत्र रहा जिसे परियोजना अधिकारी बोड़ला द्वारा संचालित किया गया। गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को स्वास्थ्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया।गर्भावस्था एवं प्रसवोत्तर देखभाल गर्भ के दौरान एवं बाद की सावधानियां और नियमित जांच के साथ आराम पर ज्ञानवर्धन किया गया।

उल्लेखनीय है की कलेक्टर कबीरधाम  गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे पोषण आहार की आवश्यकता एवं प्रोटीन विटामिन्स से भरपूर आहार जैसे दालें हरी सब्जियां फल का महत्व और ग्रहण करने के सही विधी पर बात की गई।एनीमिया उन्मूलन के लिए आयरन फोलिक एसिड गोलियों का नियमित सेवन भोजन में आयरन युक्त तत्वों जैसे पालक और अनार की भूमिका तथा प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडे,दूध जैसे स्रोतों पर जानकारी दी गई।ज्ञात हो की संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में गर्भवती माताओं को वितरित पूरक पोषण आहार तथा 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष पोषण किट का वितरण एवं उपयोग की निगरानी इंडिकेटर्स के माध्यम से की जा रही है। यह अभियान 2.0 संस्करण महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल पर विशेष जोर देता है ताकि समुदाय स्तर पर कुपोषण में कमी लाई जा सके।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही और यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना बल्कि जागरूकता का प्रतीक रहा जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भावना को साकार करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page