G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला प्रकोष्ठ साहू समाज कबीरधाम के द्वारा भामाशाह परिसर में सम्मेलन रखा गया

08मार्च कवर्धा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला प्रकोष्ठ साहू समाज कबीरधाम के द्वारा भामाशाह परिसर में सम्मेलन रखा गया जिसमें जिले के सभी तहसील के महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं को शील्ड व प्रमाण पत्र दिया गया। महिलाओं को जागरूक व समाज मे अग्रणी भूमिका निभाने यह कार्यक्रम रखा गया था।
जिसमें मुख्य अतिथि डॉ भारती साहू, श्रीमती राजश्री साहू विशिष्ट अतिथि, श्रीमती नोमिन साहू विशिष्ट अतिथि, श्रीमती शिव देवी साहू विशिष्ट अतिथि, जिला साहू संघ महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती राजकुमारी साहू अध्यक्ष, पुष्पा साहू उपाध्यक्ष, उत्तरा साहू उपाध्यक्ष, पद्मिनी साहू महामंत्री, निशा साहू महामंत्री, श्रीमती विधा साहू संगठन मंत्री, सीमा साहू संयुक्त सचिव, कुमारी साहू संरक्षिका, रानू साहू संरक्षिका, विद्या साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रथम सत्र में महिलाओं के बीच खेल प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें एक मिनट में बिस्किट खाओ प्रतियोगिता, एक मिनट में बिंदी लगाओ व एक मिनट में बलून फुलाओ पप्रतियोगिता कराया गया। जो कार्यक्रम में उत्साह से महिलाओं ने भाग लिया।

दूसरे सत्र में मुख्यातिथि डॉ सियाराम साहू कार्य. अध्यक्ष अखिलभारतीय तैलिक महासभा ,श्री अशोक साहू पूर्व विधायक सरंक्षक जिला साहू संघ, शीतल साहू जिला अध्यक्ष, रामकृष्ण साहू जिला उपाध्यक्ष, धर्मराज साहू जिला उपाध्यक्ष, पतिराम साहू जिला उपाध्यक्ष, कौशल साहू जिला उपाध्यक्ष, उदेराम सही जिला उपाध्यक्ष, सावित्री साहू जिला उपाध्यक्ष, बालाराम साहू महामंत्री चोवा राम साहू युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष।
इस कार्यक्रम में” डॉ भारती साहू ने कहा कि महिलाएं इस संसार की जननी है जो निर्माण कर्ता है उसे आज सभी क्षेत्रों में अग्रणी होना होगा”
डॉ सियाराम साहू ने कहा कि ” महिलाएं इस देश की रीड की हड्डी हैं उनसे ही देश का विकास सम्भव है”

अशोक साहू ” महिलाएं आज हर क्षेत्र में उन्नति कर रही हैं महिलाओं की सम्मान हर दिन होना चाहिए”

पूर्व सांसद लखन साहू ने कहा कि महिलाएं इस देश की पूजनीय स्थान में दर्जा प्राप्त है जो हमेशा पूजा योग्य हैं”

रामकृष्ण साहू ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा देना जरूरी है भले 2रोटी कम खाओ लेकिन बेटियों को शिक्षा दो। हर पुरुष महिलाओं के सम्मान में नशे से दूर रहे”

राजकुमारी साहू ने कहा कि ” आज जल, थल, हवा और अंतरिक्ष मे महिलाये अपना परचम लहरा रही है महिलाओं को अब रसोई तक ही नही हर क्षेत्र में अग्रणी हैं”

पद्मिनी साहू ने कहा कि” एक महिला एक परिवार का निर्माण करती है और परिवार से देश का निर्माण करती यही महिला देश की निर्माण में पूर्ण भागीदार बनेगी। हमे आत्मनिर्भर बनना हैं”

डॉ खेमराज साहू ने कहा कि ” महिला इस संसार की सृजनकर्ता हैं हर परिवार की सफलता महिला से जुड़ा है”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page