दीपावली के पर्व पर केशलीगोडान के प्रधान पाठक ने दिया कर्मचारियों को उपहार

दीपावली के पर्व पर केशलीगोडान के प्रधान पाठक ने दिया कर्मचारियों को उपहार

पंडरिया :- दीपावली का पर्व हमें श्री राम जी का याद दिलाती है जिसने अंधेरी रूपी रावण को मार कर समस्त मानव जाति में रोशनी का प्रकाश फैलाया है। दीपावली हिंदू समाज में बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है जिसमें एक दूसरे को उपहार भी देते हैं और सम्मान भी करते हैं। ऐसे ही खबर पंडरिया ब्लॉक की है जहा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक विजय चंदेल के द्वारा दीपावली महापर्व के अवसर पर स्कूल में खाना बनाने वाली सूरज बाई विश्वकर्मा, कौशल्या बाई धुर्वे एवम सफाई कर्मचारी तुलसी धुर्वे को दीपावली के अवसर पर उपहार देते हुए दीपावली की बधाई एवं शुभकामना दिया। प्रधान पाठक विजय चंदेल ने कहा की इन कर्मचारियों को उपहार देना मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी समझता हूं क्योंकि ये कर्मचारी हमारे लिए साफ सफाई एवं बच्चों के लिए स्वादिष्ट स्वादिष्ट भोजन बनाकर खिलाते हैं साथ में हमारे स्कूलों कार्यों में सहयोग करते हैं।