पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी त्रिलोक बंसल(भा0पु0से0)के निर्देश पर “समर्थ” अभियान के तहत किया यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन .



▶️ग्राम जालबांधा के साप्ताहिक बाजार मे किया गया शिविर का आयोजन.
▶️ यातायात जागरूकता शिविर के दौरान वाहन चालकों को दिया गया हेलमेट पहनने, वैध कागजात, बीमा व लाइसेंस बनाने किया गया प्रेरित.
▶️यातायात नियमों का पालन करने दिया दिशा निर्देश.
▶️हिट एंड रन के तहत मिलने वाले छतिपूर्ति की दिया जानकारी.
▶️पुलिस विभाग की योजना गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति ) के तहत लोगो को दिया जानकारी.
▶️जागरूकता शिविर मे लगभग 140 लोगो की रही उपस्थिति.
▶️पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात नियमों का पालन करने किया अपील
. पुलिस अधीक्षक केसीजी त्रिलोक बंसल (भापुसे0) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय व अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले खैरागढ़ के मार्गदर्शन मे ‘‘समर्थ ’’ अभियान के तहत ग्राम जालबांधा के साप्ताहिक बाजार मे यातायात पुलिस खैरागढ़ के निरीक्षक शक्ति सिंह एवं पुलिस चौकी जालबांधा के समस्त स्टॉफ के संयुक्त तत्वाधान मे यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगो को अपना वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, वाहन का कागजात, बीमा, सहित सम्पूर्ण वैध दस्तावेज रखने व बनवाने, हेलमेट पहनने के फायदे बताया गया , लोगो को नया नियम हिट एंड रन के बारे मे शासन से मिलने वाली छतिपूर्ति, पुलिस विभाग की गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति )जो सड़क दुर्घटना मे पीड़ित की मदद कर प्राथमिक उपचार, हॉस्पिटल ले जाने मे मदद करने पर प्रोत्साहित करने जैसी विस्तृत जानकारी यातायात की विशेष जागरूकता पहल हेतु शिविर का आयोजन किया गया लोगो को समझाइस दिया इस शिविर मे लगभग 140लोगो की उपस्थिति रही.पुलिस अधीक्षक केसीजी त्रिलोक बंसल (भापुसे0) द्वारा लोगो को जागरूक करने के साथ पुलिस का सहयोग करने अपील पुलिस अभियान चलाया जा रहा है.जो निरंतर जारी रहेगी.



