विधायक भावना बोहरा के निर्देश पर हरिनाला के बरसों से पड़े गाद को सफाई कराया गया।


पंडरिया-मान.भावना बोहरा जी विधायक पंडरिया के समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा हरिनाला की साफ सफाई कराया गया।
समीक्षा बैठक में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा निर्देश दिया गया कि पंडरिया के हरिनाला में बाढ़ आने से बरसात के समय आवागमन में असुविधा होती है जिससे कवर्धा से पंडरिया,बिलासपुर, मुंगेली, बजाग की कनेक्टिविटी खतम हो जाता है जिससे यात्रियों सहित आम नागरिक विद्यार्थी, व्यापारी सभी को असुविधा होती है। हरिनाला में बरसों से फंसे और जमे हुए मलबे को तत्काल सफाई कराने को निर्देशित करते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आई और हरिनाला के गाद, कचरा को सफाई कराया गया।

