G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamUncategorized

कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा जिले के सभी 14 मंडलों के लगभग 90 शक्ति केन्द्रो में ‘जवाब तो देना होगा भूपेश बघेल’ कार्यक्रम

कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा जिले के सभी 14 मंडलों के लगभग 90 शक्ति केन्द्रो में ‘जवाब तो देना होगा भूपेश बघेल’ कार्यक्रम

कवर्धा : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा कबीरधाम के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले के सभी 14 मंडलों के लगभग 90 शक्तिकेन्द्रो में कार्यक्रम किया जाना है
जिला महामंत्री क्रांती गुप्ता ने बताया कि आज कबीरधाम जिले के लगभग 36 शक्तिकेंद्रों में जिले एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता ने हिस्सा लिया,
उक्त अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डे ने कवर्धा शहर मंडल के शक्तिकेंद्र में अपनी उपस्थिति दी उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की कांग्रेस के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चूका है किन्तु आज तक कांग्रेस सरकार ने अपना कोइ भी वादा पूरा नहीं किया है कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है उन्होंने सरकार को लबरा एवं लपरहा सरकार की संज्ञा दी,
साथ ही प्रदेश मंत्री श्री विजय शर्मा जी कवर्धा ग्रामीण मंडल के नेवरी एवं सूखाताल शक्तिकेंद्र में उपस्थित रहे उन्होंने भूपेश सरकार को हर मोर्चे पर फेल सरकार कहा एवं कर्ज लेने वाली झुठ बोलने वाली सरकार कहा।
आज के कार्यक्रम में अलग अलग शक्ति केंद्रों में विशेषर पटेल जी, गोपाल साहू, वीरेन्द्र साहू जिला महामंत्री, राजेंद्र चंद्रवंशी, जसविंदर बग्गा, संतोष पटेल, सुरेश दुबे, रोशन दुबे, अजित चंद्रवंशी, भावना बोहरा, मधु तिवारी, पियूष ठाकुर, भुनेश्वर चंद्राकर, दिनेश चंद्रवंशी, सीताराम साहू एवं सभी मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page