ChhattisgarhKabirdhamUncategorizedखास-खबर

कवर्धा:देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सरकार का ऐतिहासिक 7 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यकम चलाया जा रहा है।

भाजपा पिपरिया के द्वारा मितानिनों का सम्मान

हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सरकार का ऐतिहासिक 7 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यकम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी पिपरिया मण्डल के द्वारा जिंदा शक्तिकेन्द्र में कोरोना वॉरियर्स के रूप में कोरोनाकाल मे सेवा देने वाले मितानिन लक्ष्मी कौशिक,सोनारिन कौशिक का सम्मान किया गया एवं मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में भाजपा पिपरिया मंडल के उपाध्यक्ष अश्वन साहू उपस्थित थे।उन्होंने विगत 7 वर्षों में किये गए विभिन्न विकास कार्यो एव योजनाओ के बारे में विस्तार से चर्चा किया एवं सभी जनो को कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य अजित कौशिक, सोसायटी अध्यक्ष लक्ष्मण कौशिक, बूथ अध्यक्ष जगदीश कौशिक,दुबहा बूथ अध्यक्ष झम्मन साहू,मिरमिट्टी बूथ अध्यक्ष छोटूराम सिन्हा,प्रह्लाद कौशिक,बृजनंदन कौशिक, प्रकाश साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page