G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAखास-खबर

अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के आह्वान पर – मां नर्मदा सहित पवित्र नदियों, सरोवरों, देवस्थानो की सफाई कर, हुआ दीपदान‌

अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के आह्वान पर – मां नर्मदा सहित पवित्र नदियों, सरोवरों, देवस्थानो की सफाई कर, हुआ दीपदान


मां नर्मदा के साथ गंगा, जमुना, ताप्ती आदि नदियों में हुई सफाई

मां नर्मदा को कलयुग की अधिष्ठात्री देवी मानकर कार्य कर रहे संगठन अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के द्वारा 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण काल में सायं ४ बजे ७ बजे तक मां नर्मदा उदगम स्थल अमरकंटक मध्यप्रदेश से उद्गम से लेकर रत्नाकर सागर गुजरात तक एवं सम्पूर्ण भारत में सभी पवित्र नदियों, सरोवरों, मंदिरों, तीर्थ स्थलों गौशालाओं में सफाई कर दीपदान किया गया
अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के अपील पर कारसेवक, पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक, जनमानस मां नर्मदा के सभी घाटों के साथ ही अन्य पवित्र नदियों, सरोवरों, देवस्थानो, गौशालाओं आदि में साफ- सफाई कर दीपदान किया दिवाली पूजन किया, अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पदाधिकारी एवं सभी सेवाभावी कार्यकर्ता जहां पर मां नर्मदा का प्रवाह नहीं है वहां भी साफ – सफाई कर दीपोत्सव मनाया,अन्य राज्यों में सभी गंगा जमुना सरस्वती त्रिवेणी ब्रह्मपुत्र आदि सभी नदियों के किनारे घाटों पर सरोवरौ पर, अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के द्वारा दीपो महोत्सव मनाया गया
जिस तरह २८ जुलाई २०२२ को हुए अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के वृहद मां नर्मदा परिवार ने हरियाली अमावस को उद्गम से लेकर संगम तक जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे भारत में वृक्षारोपण कराने का कार्य किया था उसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए 25 अक्टूबर को सभी मंदिरों में सभी सरौवरों पर और भारत की जितनी भी नदियां हैं उन सभी के किनारे दीपोउत्सव मनाने का कार्य किया


अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ ने सभी सेवाभावी जनों से अपील किया है जिससे इस पवित्र उद्देश्य में शामिल होकर धर्महित के साथ पर्यावरण हित में सभी लोग सहभागी बने
सूर्य ग्रहण काल में स्वयंसेवको, पदाधिकारियों, वालेंटियर एवं अन्य सेवाभावी जनों ने मां नर्मदा के साथ ही गंगा जमुना, तापी, सरयू आदि के साथ ही मंदिरों, गौशालाओं, धार्मिक स्थलों पर पूरे देश में साफ सफाई कर दीपदान किया
अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के अपील पर साधु- संतों, अध्यात्मिक क्षेत्र के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ ने इस अभियान में शामिल हुए सभी भक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page