मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर भाजयुमो का हितग्राही संपर्क व सम्मान अभियान, 14 मंडलों में विविध कार्यक्रम आयोजित


कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलेभर में विविध सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आदेशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कबीरधाम राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में किया गया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में जिले के 14 मंडलों में हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान चलाया गया। इस दौरान वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण, सफाई कर्मचारियों का स्वागत-अभिनंदन, तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों (सोसायटी) में चावल उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पिपरिया, भोरमदेव, बोड़ला, पंडातराई एवं कवर्धा शहर मंडल में विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में मिठाई खिलाकर जन्मदिवस मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीराम साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, अश्वन साहू, नितीश चंद्रवंशी, अमित वर्मा, दुर्गेश दुबे, नरोत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कवर्धा शहर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पार्षदगण योगेश चंद्रवंशी, डोनेश ठाकुर, सौखी आहिरवार, दीपक सिन्हा, भाजपा उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, गोपाल साहू, लक्ष्मण यादव, संजय मिश्रा, गोलू यादव, अशोक चंद्रवंशी, जिला सदस्य भाजयुमो सौरभ शर्मा, सोनू ठाकुर, दीपक ठाकुर, मुकेश सेन, संदीप गुप्ता, अजय केशरवानी, वेदकुमारी चौबे, छाया नामदेव, नीलिमा गुप्ता, संतोषी श्रीवास, ललिता कौशिक, वर्षा मानिकपुरी, राजकुमारी जायसवाल, शिवकुमारी यादव, विद्या गंधर्व, निशा गंधर्व सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



