राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम नेऊरगाव कला में जन सेवा कल्याण समिति के द्वारा ग्राम के ठाकुर देवता के पास साफ सफाई किया

कवर्धा,बोड़ला :- आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम नेऊरगाव कला में जन सेवा कल्याण समिति के द्वारा ग्राम के ठाकुर देवता के पास साफ सफाई किया गया।

समिति के संस्थापक आशु चंद्रवंशी ने कहा कि महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर व्यक्ति प्रतिदिन स्वच्छता दिवस मनाने का संकल्प लेगा। गांव के साथ-साथ सभी सम्माननीय व्यक्तियों से मेरा अनुरोध है की आप भी अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ बनाए रखें।
समिति के सदस्य गण -आशु चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी ,नकुल पटेल, नेहरू पटेल, पप्पू पटेल, अजय निषाद, जितेंद्र पटेल, शंकर पटेल, विष्णु पटेल ,नारद पटेल, गोपाल पटेल, देवनाथ पटेल, ओंकार धुर्वे, केशव पटेल ,शिवकुमार पटेल ,मनोज, रानू , और समिति सभी सदस्यगण सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थित रहे।

