G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा पंडरिया:- होली के पावन अवसर पर आनंद सिंह ने पंडरिया विधानसभा वासियों को शुभकामनाएं दी।

कवर्धा पंडरिया:- होली के पावन अवसर पर आनंद सिंह ने पंडरिया विधानसभा वासियों को शुभकामनाएं दी।

पंडरिया.. रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।
जनसेवक आनंद सिंह ने कहा कि यह त्यौहार जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति के परिचायक हैं तथा इसे और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। रंगों और खुशियों से लबरेज यह पर्व हमें आपसी भाईचारे व प्रेम-सौहार्द को बढ़ाने की सीख देता है। आनंद सिंह ने पंडरिया विधानसभा वासियों से आह्वान किया कि वे समरसता, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनें। सामाजिक बुराईयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली त्यौहार का स्वागत करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page