G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

75वी स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आम आदमी पार्टी के कवर्धा जिला अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी ने जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण किया

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व 75वी वर्षगांठ की सभी जिला वासियो को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं पवन चंद्रवंशी आम आदमी पार्टी कवर्धा छत्तीसगढ़

75 वे वर्षगांठ पर आज आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिला व ब्लाक स्तर तक लगभग 450 स्थानों पर झंडा वंदन कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मिठाइया बाट खुशियां मनाई गई ।

इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सभी प्रदेश वासियों के नाम भाईचारा बनाये रखने व भारत की एकता व अखंडता को बनाये रखने की कामना करते हुए कहा कि यही एकता और भाईचारा हमारे देश की पहचान है इसे हमे आज बनाये रखने की बेहद आवश्यकता है क्योंकि आज जिस प्रकार हमारे भाईचारे पर लगातार हमले हो रहे है वो बेहद ही चिंताजनक है इसे बचाये रखने हमारी प्रमुख जिम्मेदारी होनी चाहिए ।

आज के कवर्धा विधानसभा के झंडा वंदन के कार्यक्रम में पवन चंद्रवंशी जिला संयोजक उपस्थित हुए साथ मे मुख्य अतिथि के रूप में पवन चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा कवर्धा जिला सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया ।संगठन मंत्री कृष्णा गोस्वामी स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सभी ने संकल्प लिया एक दिया शहीदों के नाम आज शाम अपने अपने घरों में प्रज्वलित करेंगे।
आज के कार्यक्रम में आप नेता संजय चंद्रवंशी,संतोष ठाकुर,उज्ज्वल पांडेय, मिथिलेश साहू, युगल गुप्ता, बरतिया जायसवाल, नुर खान, राहुल पांडेय ,मनोज,सन्नी यादव आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page