पुरेना में 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धा सुमन किया गया अर्पित


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ छुईखदान गण्डई – शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गण्डई के प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन के मार्ग दर्शन में 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सभी 1363 घायल एवं 527 शहीद हुए अमर जवानों को याद किया गया और दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई उन्होंने बताया कि यह युद्ध 3 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक लगभग 50 दिनों तक चला था जिसमें हम लोगों ने बहुत कुछ खोया था हमारे अमर जवानों ने अपना तन मन धन खोया था किसी ने अपनों को खोया था तो किसी ने सर्वस्व खोया था हम सब आज अपने घरों में सुरक्षित हैं तो हमारे देश के बार्डर में तैनात सैनिकों की वजह से हैं हम सभी को हमारे देश की सुरक्षा में तैनात जवानों का सम्मान करना चाहिए देश की सीमाओं पर थल सेना ,जल सेना और वायु सेना अपनी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं हम सब भी जहां पर है वहीं से देश की सेवा कर सकते हैं कक्षा चौथी और पांचवी के बच्चों ने अमर शहीदों का चारण कविता का सस्वर वाचन किया।
शनिवार बैगलेस डे पर बच्चों को हरेली पर्व की विशेषताओं और कारणों उनके पीछे की सिद्धांतों को बताया कि यह पर्व सावन माह की अमावस्या को किसान का प्रमुख त्यौहार होता है धान बोवाई, बियासी निंदाई होने के बाद सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष जीव जंतु वनस्पति और औजार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं बैल ,नागर, हंसिया कुदारी, टंगिया, रापा, बसूला बिंधना आदि को धोकर पूजा प्रार्थना करते हैं गुड़ से बने चिला प्रसाद चढ़ाते हैं नारियल फोड़ते हैं बच्चों के लिए गेड़ी बनाते हैं महिलाएं झुला झूलती है सावन माह में भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना करते हैं हमारे गाय बैल को बीमारी से बचाने हेतु दशमूल रस पिलाते हैं गेहूं आटा की लोई नमक डाल कर गौ माता को खिलाते हैं राउत लोग घर में नीम की डंगाल लगाते हैं लोहार दरवाजे पर कील लगाते हैं बैगा गांव की सीमाओं का बंधन करते हुए पूजा पाठ करते हैं गांव की राउत,नाई,बैगा,लोहार आदि पौनी पसारी वाले लोग बीज कुटनी या बीस कुटनी मांगने आते हैं घरों में अलग अलग तरह के पकवान बनाते हैं खेल कूद कबड्डी ,खो खो,गिल्ली डंडा सूर, फल्ली खेलते हैं बच्चों के बीच गेड़ी दौड़ और फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गेड़ी दौड़ में हरीश और भावेश और लड़कियों में भूमिका यादव भुनेश्वरी भाग लेकर स्थान बनाएं फुगड़ी लड़की में कामनी और भुनेश्वरी और लड़कों में प्रवीण और रूपेश ने स्थान बनाया आज के कार्यक्रम में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे