G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया: बिजली विभाग के अधिकारी अपने धुन मे मस्त.. इधर जा रही है निर्दोष मवेसीयों की जान..उचित कार्यवाही विभाग पर हो

पंडरिया: बिजली विभाग के अधिकारी अपने धुन मे मस्त.. इधर जा रही है निर्दोष मवेसीयों की जान..उचित कार्यवाही विभाग पर हो

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम घोघराकला में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव में खुले पड़े अर्थिंग तार की चपेट में आने से एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना न केवल विभागीय अनदेखी को उजागर करती है बल्कि भविष्य में किसी बड़े हादसे की चेतावनी भी देती है।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और बिजली विभाग को समय पर सूचित भी किया गया था, किन्तु विभाग ने सुधार कार्य को लेकर अब तक कोई गंभीर कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों का आरोप है कि मवेशियों की मौत से भी विभाग का मन नहीं भर रहा, अब लगता है कि आम नागरिकों की जान लेकर ही बिजली विभाग संतुष्ट होगा।

स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम को देखते हुए चिंता जाहिर की है और चेतावनी दी है कि अगर समय रहते सुधार कार्य नहीं हुआ तो किसी भी वक्त कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों के विरुद्ध मवेशियों की मौत के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है। इस पूरे मामले ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह मामला कबीरधाम जिला प्रशासन और विद्युत वितरण कंपनी के लिए एक चेतावनी है कि यदि तत्काल सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो जनाक्रोश और कानूनी कार्रवाई दोनों ही झेलने पड़ सकते हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page