Uncategorized

कवर्धा:- नगर पालिका परिषद कवर्धा के 3 माह से कर्मचारियों का पैसा नही मिलने पर नगर पालिका में कर्मचारियों ने लगाया ताला।

अधिकारी से गुहार लगाने पर बस दो या तीन दिन तक का समय बताते गए। लेकिन दो तीन दिन करते करते आज तीन माह बीत गया।और cmo से कर्मचारी बात करते है तो कहते है। जब तक नगर पालिका अध्यक्ष का गठन नही होगा तब तक पेमेंट नही मिलेगा। कर्मचारी की संख्या 200 तक है । अगर मांग पूरा नहीं होने पर सभी कर्मचारी हड़ताल कर मांग पूरा करेंगे।

कवर्धा नगर पालिका में कांग्रेसी 19 पार्षद है उसके बाद भी अध्यक्ष का गंठन नही हो पाया है। क्या नगर पालिका कर्मचारी अध्यक्ष का गठन होते तक अपने पेमेंट के लिए तरसेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा देकर अपना पल्ला सीधा कर लिए ये भारतीय जनता पार्टी का कहना है। और भारतीय जनता पार्टी का ये भी कहना है कि यह समय समस्या कांग्रेस पार्टी का देन है । जो छोटे छोटे कर्मचारी अपने हक का पैसा के लिए लड़ाई कर रहे है ।ऐसा दिन कभी नही आया जो छोटे कर्मचारी नगर पालिका में ताला लगा कर अपनी समस्या को जनता के सामने रखे होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page