G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कालेजों में वोटर आईडी कैंप के आयोजन की मांग को लेकर एनएसयूआई प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी ने जिला उप निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जिला उप निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी एवं साथी

कवर्धा। एनएसयूआई प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी ने जिले के सभी कॉलेजों में वोटर आईडी कैंप के आयोजन की मांग को लेकर जिला उप निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर कालेजों में कैंप लगवाने हेतु ज्ञापन सौंपा है।

एनएसयूआई प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश में चुनावी वर्ष में निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर आईडी शिविर का आयोजन किया जा रहा ताकि लोग जागरूक हो और मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। लेकिन निर्वाचन आयोग प्रदेश के सबसे बड़े वोटर युवाओं तक पहुँच नही पा रहे है। युवा व छात्र जो 18 वर्ष के हो चुके है वो कॉलेजो में पढ़ते है और भारत एक तेजी से बढ़ता हुआ युवाओ का देश है हर क्षेत्र में युवा आगे बढ़ रहे है जब तक युवा जागरूक नही होंगे तब तक वोटिंग का प्रतिशत भी नही बढ़ने वाला है, ऐसी स्थिति में जब तक नए मतदाताओं के वोटर आईडी नही बन जाते तब तक मतदान प्रतिशत में वृद्धि कैसे संभव है।

श्री चंद्रवंशी ने बताया कि एनएसयूआई पूरे प्रदेश में “बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के” कैंपेन चला रही है जिसके तहत छात्रों के वोटर आईडी कार्ड बनवाये जा रहे है। अगर निर्वाचन आयोग भी जिले के सभी कॉलेजों में वोटर आईडी कैम्प लगाते है तो पूरे प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक होंगे और अपने वोटर आईडी कॉर्ड बनवाएंगे। जिससे पूरे प्रदेश में मतदान के प्रतिशत में वृद्धि होगी। उप निर्वाचन अधिकारी ने इन बातों को गंभीरता से लिया और जल्द ही पूरे जिले के महाविद्यालयों में मतदाता कैम्प लगाने का आदेश जारी करने की बात कही।

इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी,जिला सचिव एनएसयूआई भोला चंद्रवंशी,हेमंत सोनवानी, परवेद दिवाकर सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page