ChhattisgarhKabirdham

एनएसयूआई बोड़ला के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में किया सदस्यता अभियान

बोड़ला। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आदेशानुसार, कबीरधाम जिलाध्यक्ष शितेष चंद्रवंशी के निर्देशानुसार विनोद साहू के नेतृत्व में एनएसयूआई बोड़ला के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोड़ी में कक्षा 11वीं और 12वीं में एनएसयूआई की सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें सभी छात्र-छात्रों ने बढ़-चढ़कर सदस्यता फॉर्म भरा।

एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष यशवंत कुर्रे ने कहा कि एनएसयूआई वर्ष भर छात्रहितों के लिए छात्रों के बीच कार्य करती है। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया, देश की सबसे बड़ी छात्र संगठन है। इसकी सदस्यता अभियान पूरे जिले के महाविद्यालय व स्कूलों में किया जा रहा है। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष यशवंत कुर्रे, विनोद साहू, रत्नेश मानिकपुरी, बलदेव साहू , सुखचंद पटेल, विनोद पटेल, प्रकाश दुबे, लकी पनागर सहित एनएसयूआई बोलना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page