UG के छात्र छात्राओं को लाइब्रेरी से बुक दिलाने एनएसयूआई बोड़ला ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

UG के छात्र छात्राओं को लाइब्रेरी से बुक दिलाने एनएसयूआई बोड़ला ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

बोड़ला। सत्र 2022-23 के लिए कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो चुकी है लाइब्रेरी से छात्रो को पढ़ाई करने हेतु बुक दिया जाता है, लेकिन UG के छात्र पुस्तक के लिए भटक रहे है पढ़ाई शुरू होने के पश्चात बिना पुस्तक छात्रो की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है जिसके देखते हुए आज NSUI बोड़ला के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौपा।

एनएसयूआई कार्यकर्ता विनोद साहू ने बताया कि 2022 -23 की पढ़ाई प्रारम्भ हो चुकी है लेकिन अभी समस्त छात्राओं के पास बुक ना होने से पढ़ाई बाधित हो रहा है ,जिसका नुकसान एग्जाम के समय छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ सकता है इसलिए जल्द से जल्द ug के समस्त छात्र छात्राओं को बुक दिया जाए जिससे पढ़ाई करने में किसी को परेशानी ना हो।
ज्ञापन सौंपते वक्त एनएसयूआई के विष्णु पटेल, बलराम, पिंटू प्रमोद साहू, अभिषेक साहू, बलदेव, रूपेश, कोमल, लक्ष्मण साहू, सुनील ,गीतांजलि, प्रीति चंद्रवंशी ,सपना चंद्रवंशी, उपासना आस्था ,मधु आदि उपस्थित रहे।


